तोपचांची में टुंडी विधायक ने सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का किया शुभारंभ।

गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत झारखंड सरकार द्वारा साल में दो बार धोती-साड़ी जन वितरण प्रणाली के दुकान के माध्यम से जरूरतमंदों को बाटा जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, एमओ अजीत सिंह, विनय उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment