गोमो। टुंडी प्रखंड अंतर्गत चरक कला गांव में शहीद संदीप सिंह स्मारक सेवा समिति द्वारा शहीद संदीप सिंह के द्वितीय शहादत दिवस को शोर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने शहीद संदीप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ शहीद संदीप सिंह की मां को चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया और उनका हौसला अफजाई की। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने मैराथन दौड़ बालक वर्ग के विजय प्रतिभागियों को पारितोषिक दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि टुंडी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से निकल कर शहीद संदीप सिंह ने देश के प्रति जो बलिदान दिया है, यह गर्व का विषय है। क्षेत्र के युवाओं को शहीद संदीप सिंह से प्रेरणा लेकर समाजसेवा और राष्ट सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक और सांसद को तत्परता दिखाते हुए टुंडी डिग्री कॉलेज का नामकरण शहीद संदीप सिंह के नाम पर करने का काम करे। इस अवसर पर युवा जदयू के टुंडी प्रखंड अध्यक्ष गोतम कुमार पाण्डेय, तारा बाबू, गोतम गोप, सपन दुबे, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित... -
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न...