Birsa Times

लखीसराय में सिपाही विकास कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

लखीसराय में सिपाही विकास कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

चंदन मिश्रा (कार्यालय संवाददाता )

लखीसराय।जिले के पुलिस बल के सिपाही विकास कुमार के
निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पी.टी.सी. प्रशिक्षण के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि उनकी मौत हृदयाघात के कारण हुई।

मृत्यु के बाद उनका पार्थिव शरीर लखीसराय लाया गया, जहां पुलिस केंद्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर लखीसराय, की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार समेत जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने दिवंगत सिपाही को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान अधिकारियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *