अब बहुत हो चुका है मोदी को हराना है : प्रियंका गांधी

There is a lot to be done now to defeat Modi: Priyanka Gandhi

News Agency : उत्तर पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो निकालने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि मोदी पीएम आवास में बंद रहते हैं, मैं दिल्ली में पैदा हुई हूं, हर गली जानती हूं। प्रियंका ने कहा कि अब बहुत हो चुका है मोदी को हराना है। साथ ही प्रियंका ने नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पीएम नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दे पर दो चरणों के चुनाव लड़कर दिखाएं।

बता दें कि बीते दिनों पीएम ने कांग्रेस को राजीव गांधी के नाम पर बाकि के बचे चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। जिसके बाद प्रियंका ने पीएम पर पलटवार करते हुए उन्हें नोटबंदी पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी। गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो कर रही हैं।

प्रियंका गांधी का यह रोड शो सीलमपुर के ब्रह्मपुरी पुलिया से शुरू होकर यमुना विहार डीटीसी बस डिपो पर समाप्त हुआ। प्रियंका के रोड शो के दौरान सड़कों पर कार्यकर्ताओं और लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान लोग इस दौरान लोग कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाते रहे। साथ ही लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत भी किया।

Related posts

Leave a Comment