समाज में दबे कुचले महिलाओं को जागरूक करना एवं अधिकारो को बताना समाज की जरूरत: (सीओ)

आदिवासी एक्सप्रेस- संवाददाता- अबुल कलाम टंडवा-(चतरा) गाड़ीलौंग पंचायत भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में टंडवा आजीविका महिला संकुल संगठन के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा राना संचालन हेमा देवी ने किया।

आगामी आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है वही होली पर्व को देखते हुए महिला सदस्यों के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर टंडवा के अंचलाधिकारी विजय कुमार दास एवं इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों ने क्षेत्रीय गीत पर स्वागत गान नृत्य प्रस्तुत किया जिस पर सभी ने कलाकारों की प्रशंसा की। सीओ विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा की नारी के बिना हर घर अधूरा है। हम सबको नारी का सम्मान और आदर करना चाहिए।

कहा की आज के परिवेश में जिस तरह नारी के साथ ससुराल में प्रताड़ना की बाते दहेज हत्या एवं मानसिक यातनाएं की बाते सामने आती हैं हमे महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। ताकि इस तरह की चीजे समाज में घटित न हो एवं महिलाओं के विकास में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने की जरूरत है। आज के परिवेश में महिला शक्ति को पहचानने की जरूरत है।

महिलाए आज हर क्षेत्र में आगे है रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी से लेकर वैज्ञानिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाए अव्वल रही है। इस तरह दबे कुचले महिलाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम के संबोधन में कोयद पंचायत के मुखिया किशुन कुमार राम, ने नारी शक्ति को समाज का मुख्य अंग बताते हुए माता की संज्ञा दी।

संबोधन में कहा की वह हर तरह दबे कुचले महिलाओं के उत्थान में अग्रसर होकर आने वाले दिनों में सहयोग करेंगे।जिससे समाज में महिलाओं की स्थिति और मजबूत बने। मौके पर गाड़ीलौंग पंचायत की मुखिया के अलावे बिमला देवी, शंभू कुमार, पंकज मुंडा, खुशबू प्रवीण, सुधा राणा, रीना देवी, पारो देवी, ममता देवी, पुजा देवी, रेणु देवी, सीएलए के सभी पदाधिकारी एवं समूह के समस्त गण आदि उपस्थित थे।?

Related posts

Leave a Comment