गोमो। गोमो तथा आसपास के इलाकों में ईद का त्यौहार शांति एवं सौहाद्र वातावरण में मनाया गया। लोको बाजार मस्जिद एवं लालुडीह के ईदगाह में सुबह के आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान लोको बाजार के इमाम मोहम्मद मकसूद कासमी ने कहा कि आज का दिन बहुत की खुशी का दिन है। लोगों ने नमाज के बाद आपसी गिलेशिकवे दूर कर आपस में गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। आज का दिन लोगों के लिए खुशियों भरा है। लोगों ने तीस दिन रोजे रक्खे नमाजें पढ़ी कुरान शरीफ की तिलावत किए। इससे अल्लाह की रजामंदी हासिल हुई। और अल्लाह का एलान है की जब हमने मेहनत की है तो आज इनाम व खुशियों का दिन है। आज सभी को अल्लाह के तरफ से ईद का तोहफा और बख्शीश का परवाना मिला है। नमाज के बाद आपसी भाईचारे एवं देश में अमन व शांति के लिए दुआएं मांगी गई। इस अवसर पर जदयू नेता दीप नारायण सिंह, भाजपा नेता अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह ( गुड्डू ) भाजपा गोमो मंडल मंत्री, धीरज कुमार अध्यक्ष द चेंबर ऑफ कॉमर्स गोमो ने झारखंड वासियों को ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...