संवाददाता- अबुल कलाम
टंडवा- (चतरा) सिमरिया-टंडवा रोड में 23, 06, 2026 मंगलवार के कई स्थानों पर डीटीओ और स्थानीय थाना के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बढ़ती सड़क दुर्घटना और तेज रफ्तार से होने वाली मौतों को रोकने के लिए चतरा जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) महेश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीटीओ के टीम और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने नियम तोड़ने वालो के खिलाफ कई वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें 42 वाहनों से कुल 4,47,000/ रुपए जुर्माना वसूल की गई। अभियान के दौरान भारी वाहनों पर विशेष सख्ती दिखाई। हाइवा और ट्रक चालकों के लाइसेंस नहीं रहने पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, जांच का मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट इसके अतिरिक्त, ट्रिपल राइडिंग, तेज गति,’ड्रिंक एंड ड्राइव, और ट्रक और हाइवा के लिए रॉन्ग पार्किंग, टैक्स, ओवरलोडिंग साथ ही अमान्य कागज़ात जैसे लाइसेंस, इंश्योरेंस और पीयूसी के बिना वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 42 वाहनों से 4,47,000 का कुल राशि फाईन लगाते हुए ओनलाइन चालान काट कर वसूली की गई। डीटीओ ने सख्त लफ्जों में कहा कि यदि वाहन चालक लापरवाही और तेज रफ्तार में वाहन चलाएंगे उनको बक्शा नहीं जाएगा।
सिमरिया- चतरा रोड़ कई स्थानों पर डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान 4,47,000 का काटा चालान
