अनुसुचित जनजाति पहाड़ियां विद्यालय एंव छात्रावास में निर्माण के बाद से नहीं हुआ है रंगरोगन बदहाल स्थिति

रामगढ़ प्रख़ंड का एक मात्र अनुसुचित जनजाति पहाड़ियां विद्यालय आज उपेक्षा का शिकार बना हुआ है विद्यालय तथा आवासीय छात्रों का छात्रावास बदहाल स्थिति में है कल्याण विभाग के पदाधिकारियों का उपेक्षा का शिकार रामगढ़ , लखनपुर का अनुसुचित जनजाति पहाड़ियां विद्यालय पुरी तरह बदहाल स्थिति में है।

छात्रावास के साथ साथ विद्यालय में निर्माण के विगत 15/20 बर्षो से रंगरोगन नहीं हुआ है ।यानी विद्यालय कोरोना काल के बाद से अब तक भी रंगरोगन नहीं किया गया।जब की विद्यालय सरस्वती का मंदिर होता है।

यहां बता दें कि झारखंड की हेमंत सरकार के निर्देश पर बर्ष 2023 में सभी सरकारी विद्यालयों में नये सिरे से विद्यालय के कमरों एंव बाहरी भीतरी दिलवालों को सफेद रंग से रंगाई पुताई तथा बोर्डर को हरा रंग से रंगाई पुताई का आदेश प्राप्त है।

लेकिन विभागीय अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण पहाडीया विद्यालय में रंगरोगन नही होना जांच का बिषय है।इस मामले में विद्यालय सचीव सह छात्रावास क्रेंदाधिक्षक राजीव कुमार ने बताया की विद्यालय का रंगाई पुताई नहीं होना दुखद है लेकिन अब तक जिला से रंगाई पुताई का राशि विद्यालय फंड में नहीं आया है।बहरहाल रंगाई पुताई नहीं होने से रामगढ़ अनुसुचित जनजाति पहाड़ियां विद्यालय उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।

Related posts

Leave a Comment