Birsa Times

दीवार का पिलर गिरने से किशोर घायल

दीवार का पिलर गिरने से किशोर घायल

बालूमाथ।थाना क्षेत्र बारियातू स्थित बारीखाप गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दीवार का पिलर गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोनू उरांव (13 वर्ष), पिता धनेसर उरांव, निवासी बारीखाप के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनू उरांव अपने घर के सामने बनी दीवार पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक दीवार का पिलर उसके दाहिने पैर पर गिर गया। हादसे के बाद वह मौके पर ही अचेत हो गया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सक दीपक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि हादसे में किशोर का दाहिना पैर टूट गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *