पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की सीमा से सटे छतरपुर जंगलो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि में 60 बोरा में 815 किलो डोडा एक करोड रुपए का मूल्य का डोडा जप्त किया है जबकि दो तस्करों को गिरफ्तार किया है इस दौरान तस्कर में इस्तेमाल हो रहे चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया शुक्रवार को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरादोहर पंचायत अंतर्गत जवाड के जंगलों क्षेत्र में भारी मात्रा में अफीम अवैध डोडा की खरीद बिक्री परिवहन किया जा रहा है गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर इलाके में छापेमारी शुरू की जंगल के रास्ते चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल JH03AS 1622 को रोका जिस पर सवार दो युवक आगे-आगे चल रहे थे पूछताछ के दौरान ही पीछे से आ रही पिकअप वाहन कुछ दूरी पर रुक गया और उसका चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने जप्त बाइक सवार से शक्ति से पूछताछ की तो उन्होंने बड़ा खुलासा किया अफीम डोडा को सुरक्षित वाहन से स्कॉर्ट कर रहे थे ताकि रास्ते में कोई समस्या नहीं आए डोडा सीधे व्यापारी तक पहुंचाया जा सके। पुलिस ने पिकअप वाहन से 60 बोरा में 815 किलोग्राम लदे अवैध डोडा बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्त विजय परहिया उम्र करीब 25 वर्ष पिता जगदीश परहिया ग्राम रजडेरवा थाना छतरपुर एवं प्रमोद यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता रोचन यादव ग्राम कोल्हुआ रोल थाना नावा जयपुर दोनों जिला पलामू निवासी हैं साथ में एक मोटरसाइकिल दो मोबाइल फोन जप्त किया गया है छापेमारी दल में छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव छतरपुर पुलिस आंचल निरीक्षक द्वारिका राम नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी एसआई,दीपक कुमार नागेंद्र कुमार,रहे।
