प्रयागराज से शुरू हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा का समापन बुधवार को वाराणसी में होगा। सुबह प्रियंका गांधी चुनार से सड़क मार्ग से रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। वह रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी।रामनगर घाट से नौका से वे अस्सी घाट आएंगी और यहां विभिन्न क्षेत्रों…
Read MoreTag: Priyanka Gandhi
गंगा यात्रा के बहाने किसे साधने की कोशिश में प्रियंका
लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की ज़मीन पर कांग्रेस की पकड़ मज़बूत करने के लिए कांग्रेस महासचिव और पू्र्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पू्र्वांचल दौरे पर हैं. इस दौरे की शुरुआत उन्होंने संगम नगरी प्रयागराज से की और वो गंगा के रास्ते बोट यात्रा करते हुए वाराणसी पहुंचेगी. इस दौरे पर प्रियंका गांधी जगह-जगह लोगों से संवाद करती और मंदिरों के दर्शन करती चल रही हैं. वह गंगा के तटों पर मौजूद अलग-अलग गांवों में भी जा रही हैं. यात्रा के पहले दिन वो जहां हनुमान मंदिर…
Read Moreभाजपा 70 साल की रट लगाना बंद करे, हर बात की एक्सपायरी डेट होती है: प्रियंका गांधी
भाजपा सरकार के विकास के रिपोर्ट कार्ड के दावों को खोखला बताते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि जमीनी वास्तविकता बिल्कुल अलग है और जहां तक भाजपा पिछले 70 साल की बात करती है तो इसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है। सीतामढ़ी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि जमीन पर आकर जरा देखें कि क्या स्थिति है। यह रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, यह लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं…
Read Moreप्रियंका गांधी बोली – हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते, उनका जो मकसद है, वही हमारा है
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा सपा-बसपा गठबंधन के लिए यूपी में सात सीटें छोड़ने पर मायावाती और अखिलेश यादव दोनों के निशाना साधने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जवाब दिया है. प्रियंका गांधी का कहना है कि हम लोगों का एक ही मकसद है भाजपा को हराना. बसपा सुप्रीमो और सपा प्रमुख की सख्त प्रतिक्रिया पर सवाल पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते, हमें किसी के साथ कोई दिक्कत नहीं है. हमारा मकसद भाजपा को हराना है, यही मकसद…
Read Moreप्रियंका गांधी बोलीं, ‘देश संकट में है इसलिए घर से निकली’
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस महासचिव और ईस्ट यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी गंगा यात्रा के दौरान सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया। सिरसा में गंगा तट से जनसभा स्थल तक पैदल पहुंचने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर तुली है। प्रियंका ने कहा, ‘देश और संस्थाओं पर संकट देखकर मुझे घर से निकलना पड़ा।’ उन्होंने कहा कि जहां देखो जनता प्रताड़ित, दुखी और समस्याओं से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार जनता के लिए…
Read Moreप्रियंका पर केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला, कहा पप्पू के बाद अब पप्पी आई
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा में महेश शर्मा ने कहा कि मायावती, अखिलेश यादव, पप्पू और अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका) भी आ गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा पप्पू कहता है मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। मायावती अपनी फिराक में हैं। अखिलेश जैसे लोग अपने फायदे के लिए उनके सपनों को हवा दे रहे हैं। पप्पू के बाद अब पप्पी भी आ गई है। सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित…
Read Moreप्रियंका के स्वागत के पहले कांग्रेसी और भाजपाई में मारपीट
प्रियंका गांधी के स्वागत से पहले खूब हंगामा हुआ। कांग्रेसी अभिनंदन को खड़े थे तभी हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी पहुंच गए। नारेबाजी को लेकर कहासुनी से बात बढ़ी तो मारपीट तक हो गई। इस घटना से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ, एडीएम मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ से प्रयागराज जाना था। जानकारी होने पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए सिविल लाइंस पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेसी हाथों में फूल, माला और बुके लेकर खड़े थे तभी हिंदू…
Read Moreक्या प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा बदलेगी कांग्रेस की तकदीर?
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज यानी इलाहाबाद से करेंगी. 18 मार्च से 20 मार्च तक वो प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में जलमार्ग से यात्रा करेंगी और इस दौरान उनके जनसंपर्क और कई अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं. प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ख़ासी उत्साहित है. पार्टी को लगता है कि ये यात्रा चुनावी अभियान को गति देगी और संगठन को मजबूत करेगी. इसके जरिए पार्टी नए वोटरों…
Read Moreलोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी पर टिकी है कांग्रेस की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशक से सियासी वनवास झेल रही कांग्रेस को अब प्रियंका गांधी से चमत्कार की आस है। पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों में सिमट जाने वाली कांग्रेस से सपा, बसपा व राष्ट्रीय लोकदल जैसे क्षेत्रीय दल भी फासला बनाए रखने में ही अपना भला समझते हैं। आलम यह है कि सपा-बसपा भी अपने गठबंधन में कांग्रेस को साथ रखने का राजी नहीं हुए। केवल रायबरेली व अमेठी में गठबंधन उम्मीदवार न उतारने का एलान कर कांग्रेस को हल्के में निपटा दिया। उधर, बसपा…
Read Moreमायावती के खिलाफ आर-पार की लड़ाई में उतरी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन से दरकिनार किए जाने के बाद कांग्रेस अब अपनी सियासी लड़ाई खुद के सहारे लड़ने को तैयार है. पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस महासिचव कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मेरठ जाकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में दलित युवाओं के बीच तेजी से उभरते भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की. यही नहीं, बसपा के लिहाज से मजबूत मानी जाने वाली सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक जिस…
Read More