*तपिन साउथ लोकल सेल में दो पक्षों के बीच मारपीट,पत्थरबाजी व आगजनी से कई लोग घायल*

*फ़राज़ करीम संवादाता चरही* चरही थाना अंतर्गत के सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के तापिन साउथ परियोजना के लोकल सेल में सोमवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया। घटना में दोनों पक्षों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी व आगजनी भी हुई। घटना में कई लोग घायल भी हुए। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। *क्या है लोकल सेल में विवाद का मामला*सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के तापिन साउथ परियोजना में संचालित लोकल सेल का इतिहास विवादों से घिरा रहा…

Read More

झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग ने किया सम्मान-विदाई समारोह सह वनभोज कार्यक्रम

सभी सेवानिवृत प्रधानध्यापक को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गयाशिक्षक का स्थान सर्वोपरी है उनका सम्मान हमेशा और हर परिस्थिति में किया जाना चाहिए: अकेला यादव हजारीबाग। शहर के झील परिसर में झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार वार्षिक मिलन सह सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह की विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला और बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद और संघ के राज्य महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मौके पर जिला शिक्षा…

Read More

सदर विधायक ने प्राचीन सढ़वा महादेव में टेका माथाक्षेत्र और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की किया कामना

कटकमसांडी (हजारीबाग) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड के लुपुंग ग्राम अवस्थित प्राचीन शिव मंदिर सढ़वा महादेव में पूजा-अर्चना कर माथा टेका और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद लुपुंग में ग्रामीणों संग शिव बारात में शामिल हुए। ग्रामीणों व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग- वस्त्र ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर विधायक श्री जायसवाल का भव्य स्वागत किया। मौके पर उन्होने बताया की सढ़वा महादेव मंदिर अद्भुत और बेहद ही प्राचीन है। मान्यता है…

Read More

कृषि काला कानून के विरोध में झारखंड फेडरेशन चेंबर द्वारा 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा

कृषि काला कानून के विरोध में झारखंड फेडरेशन चेंबर द्वारा 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा के बाद बंद के चौथे दिन भी व्यापारियों ने चट्टानी एकता दिखाते हुए अनिश्चितकालीन बंद का समर्थन किया और चेंबर के समर्थन में हजारीबाग फ्लाई एसोसिएशन के व्यापारियों ने भी दिनभर अपनी दुकानें बंद रखी हजारीबाग फेडरेशन के पदाधिकारी गण भी आज दिन भर घूम घूम कर एवं दूरभाष पर व्यापारियों की हौसला अफजाई की उनकी समस्याओं को सुना एवं साथ ही झारखंड सरकार से यह सुविधा कर शीघ्र हटाने की अपील की…

Read More

तीन दिवसीय योग शिविर को सफल बनाने को ले प्रेस वार्ता

स्वामी रामदेव जी महाराज का हजारीबाग मे आगमन की तैयारी पर हुई चर्चा हजारीबाग–शनिवार को हजारीबाग पतंजलि परिवार द्वारा योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के आगामी तीन दिवसीय योग शिविर आयोजन को लेकर नवाबगंज रोड स्थित आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मौके पर पतंजलि के प्रांतीय प्रभारी रामजीवन पांडेय, आगामी योग शिविर आयोजन समिति के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, हजारीबाग जिला पतंजलि के संरक्षक सत्येंद्र कुमार दीपक, नगर संरक्षक दिनेश खंडेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं गुरुकुल के आचार्य कौटिल्य सुदेश चंद्रवंशी…

Read More

ओएसिस स्कूल के सभागार में परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन 

ओएसिस स्कूल के सभागार में परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन सौर ऊर्जा के व्यक्तिगत प्रयोग से बड़ी मात्रा में परम्परागत ऊर्जा को बड़ी आसानी से बचाया जा सकता है: प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी हज़ारीबाग़। शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के सभागार में परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण , गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोतों (खासकर सौर ऊर्जा ) के अधिकाधिक उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति – रक्षा, जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या एवं इसके समाधान विषय पर एक संघोष्ठी और कार्यशाला का भव्य आयोजन किया…

Read More

पड़ोसी संग में प्यार में पड़ चुकी पत्नी ने ले ली पति का जान

विशेष संवाददाता द्वारा हजारीबाग:हजारीबाग के टाटीझरिया के मुरूमातु में एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले अविवाहित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, एएसआई अरविंद साव एवं टाटीझरिया पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब…

Read More

पेलावल दक्षिणी मुखिया प्रत्याशी नूरजहां के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

nurjahan is getting massive support from voter

कटकमसांडी( हजारीबाग) त्रिस्तरीय पंचायत( आम )निर्वाचन 2022 के चौथे और अंतिम चरण के लिए कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल दक्षिणी पंचायत से मुखिया पद की सबसे सशक्त व प्रबल दावेदार  प्रत्याशी नूरजहां चुनावी समर में अपने विकास कार्यों और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हुई है। जिनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है जिनके समर्थन में उनके समर्थक जनसैलाब की शक्ल में उमड़ रहे हैं। बता दे कि मुखिया प्रत्याशी नूरजहां पिछले दो बार के चुनाव में विजई प्रत्याशी घोषित की गई है और लगातार…

Read More

लुपुंग गांव में दो समुदायों में उपजे विवाद में 13 गए जेल

jharkhand police

कटकमसांडी (हजारीबाग) लुपुंग गांव में सोमवार के शाम दो समुदायों के बीच उपजे विवाद गंभीर रूप ले लिया। मामले की गंभीरता को देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच कर मामले को शांत कराया। इधर पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के संलिप्त 13 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें सुजीत मेहता, मासूम मेहता, राहुल कुमार मेहता, नितीश कुमार मेहता, आकाश कुमार, सिकेंदर प्रसाद मेहता, कुलदीप मेहता, गुलाम मुस्तुफा, एहसान अंसारी, मो.अख्तर, इसराफिल अंसारी, अरबाज अंसारी, मो.इसहाक व इरशाद अंसारी…

Read More

एनसीसी की दो दिवसीय ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न

NCC's two-day 'C' certificate examination concluded

हजारीबाग : 12 अप्रैल  : स्थानीय कनहरी पहाड़ के समीप अवस्थित वनपाल सह वनरक्षी प्रशिक्षण विद्यालय में एनसीसी का दो दिवसीय ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा शुरू हो गया। एनसीसी हजारीबाग मुख्यालय के आफिसिएटिंग ग्रुप कमांडर सह एनसीसी 22 झारखंड बटालियन हजारीबाग के कमांडिंग ऑफिसर सेना मेडल कर्नल नरेश कुमार भगासरा की देखरेख में संपन्न हो गया। इस परीक्षा में एनसीसी कैडेट्स ने  लिखित परीक्षा के साथ-साथ  प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हुए।  इस परीक्षा के दौरान हजारीबाग ग्रुप के ऑफसिएटिंग ग्रुप कमांडर सेना मेडल कर्नल  नरेश कुमार भगासरा एवं एनसीसी 22 झारखंड…

Read More