झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग ने किया सम्मान-विदाई समारोह सह वनभोज कार्यक्रम

सभी सेवानिवृत प्रधानध्यापक को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गयाशिक्षक का स्थान सर्वोपरी है उनका सम्मान हमेशा और हर परिस्थिति में किया जाना चाहिए: अकेला यादव

हजारीबाग। शहर के झील परिसर में झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार वार्षिक मिलन सह सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया।

समारोह की विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला और बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद और संघ के राज्य महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण और जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, संघ के पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के 12 सेवानिवृत्त प्रधानध्यापक का भावपूर्ण विदाई दी गई।

सभी सेवानिवृत प्रधानध्यापक को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के प्रकाश कुमार,अरुण कुमार, संजय रजक, मो एजाज, मो. नौशाद, बिनोद कुमार दास, रोशन एलन मरांडी, शमशुल अंसारी, संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार,मधुसूदन सिंह, मनोज कुमार,अनिल नीरज,महेंद्र राम,गणेश प्रसाद,राकेश कुमार सहित सभी को राज्य महासचिव ने अंगवस्त्र को प्रदान कर सम्मानित किया।

इसी क्रम में 2021 में नवनियुक्त इतिहास नागरिक शास्त्र विषय के शिक्षकों को औपचारिक रूप से संघ में सम्मानित किया गया। जिले के विभीन्न प्रधानध्यापक को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न शिक्षक संघ के पदाधिकारी, NMOPS के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर NMOPS के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उज्ज्वल तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार,संगठन सचिव अमित राम,जिला संयोजक रंजीत वर्मा, प्लस 2 शिक्षक संघ के अध्यक्ष फणीश्वर नाथ महतो, अजाप्ता के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, CRP/BRP संघ के अरविंद कुमार,ओमप्रकाश सहित सैकड़ों लोग को सम्मानित किया गया।

मौके पर श्री अकेला ने कहा कि शिक्षक का स्थान सर्वोपरी है उनका सम्मान हमेशा और हर परिस्थिति में किया जाना चाहिए उन्होंने जोर देकर कहा कि हम शिक्षकों के अन्य लंबित मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज मे एक अच्छा सन्देश जाता है।

योजना मद से गैर योजना में किये जाने को लेकर विभागीय मंत्री से बात कर इसका निराकरण करने का आश्वासन दिए। मौके पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष विजय मसीह सचिव रविंद्र कुमार सहित जिले के लगभग 800 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षक सपरिवार और अतिथियों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और मंच संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवकुली के शिक्षक प्रकाश यादव ने किया।

Related posts

Leave a Comment