यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

गोमो। 12 जनवरी 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद के वचन “उठो जागो और तब तक तुम चलते रहो जब तक तुमको मंजिल नहीं मिल जाए”। इससे युवाओं में साक्षात्कार उर्जा उत्पन्न होती है और विपरीत परिस्थिति में भी युवाओं में संघर्ष करने की शक्ति बढ़ती है। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू तोपचांची प्रखंड कार्यालय प्रभारी प्रकाश नारायण मंडल, गोतम कुमार,अमल गोप,मनोवर आलम , संजय यादव, रंजीत कुमार यादव, सुमित कुमार,राजेश शर्मा, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment