संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र आशीष सहाय के सौजन्य से शुगर मशीन का किया गया वितरण

12 जनवरी 2023 को स्वतंत्रता सेनानी एवं संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र एवं केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय के सौजन्य से हजारीबाग लोहसिंहना स्थित आवास पर पंजीकृत शुगर पीड़ितों के बीच शुगर मशीन का वितरण किया गया। बता दें कि इसके पूर्व में स्वर्गीय केबी सहाय के 31 दिसंबर को 125वीं जयंती के विशेष अवसर पर तकरीबन 600 शुगर मशीन शुगर पीड़ितों के बीच वितरण किया गया है। लगातार तीन वर्षों से हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर शुगर पीड़ितों के बीच शुगर मशीन का वितरण किया जा रहा है। और निरंतर शुगर मशीन वितरण का कार्य जारी रहेगा।हजारीबाग के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सहाय के द्वारा संचालित केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के तहत 3 तीन वर्षों से लगातार हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्र हो चाहे वह शहरी क्षेत्र हो सभी जरूरतमंदों तक कपड़ा कच्चा अनाज शुगर मशीन कंबल स्कूल बैग वाटर बोतल पानी के अभाव में जी रहे ग्रामीणों को बोरिंग कराकर शुद्ध जल देने का कार्य हो या आर्थिक रूप से मदद हो निरंतर आशीष सहाय हजारीबाग की जनता को हर संभव मदद कर रहे हैं।इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाली महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का स्थापना कर महिलाओं एवं युवतियों को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसमें 36 महिलाओं को डायरेक्ट रोजगार से जोड़ा गया हैं। अब तक करीब 600 महिलाएं एवं युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं हैं। 400 करीब महिलाओं का निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिसमें 40 महिलाएं। वर्तमान में प्रशिक्षण का कार्य कर रही है।

Related posts

Leave a Comment