*झारखण्ड सशस्त्र पुलिस के अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए सात वर्षों से लगा रहे है मंत्री,विधायको के आवास के चक्कर*

*मंत्रियों और विधायको से मिलता है तो सिर्फ आश्वासन*

गोड्डा संवादाता

गोड्डा महगामा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधाइका दीपिका पांडे सिंह को झारखंड सशस्त्र पुलिस के सफल अभियार्थियो ने रिजल्ट प्रकाशित करवाने को लेकर ज्ञापन दिया साथ ही सफल अभियार्थियो ने कहा मैडम हमे आश्वासन नहीं रिजल्ट चाहिए। हम सभी ने बहोत मेहनत किया है। और अब किसी और बहाली के लिए उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है। जैप अभिआर्थियो ने बताया की विज्ञापन संख्या 02/2011 में वाहिनी संख्या 02 से 09 तक सामान्य आरक्षी के लिए 1020 पदों के लिए बहाली निकाली गई थी। वर्ष 2012 में शारीरिक एवं 2013 में लिखित परीक्षा ली गई थी। 2015 में प्रथम मेघा सूची निकाली गई। जिसमे 700 अभ्यर्थियों का ही रिजल्ट प्रकाशित किया गया। शेष 320 अभ्यर्थियों का रिजल्ट किसी कारण नही निकल पाया। अबतक बेरोजगारी की दशा झेलते या रहे जैप के सफल अभ्यर्थियों का स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इनका भविष्य बिल्कुल ही अंधकार मय हो चुका है। साथ ही इनकी उम्र सीमा समाप्त हो चुकी है। नियुक्ति की आस में अबतक जी रहे है। महगामा क्षेत्र के विधायिका ने विश्वास दिलाया कि आप लोगो के रिजल्ट को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। और रिजल्ट प्रकाशित करवाएंगे। सभी से आस लगाए जैप के सफल अभ्यर्थी अभी तक रिजल्ट के आस में है।

Related posts

Leave a Comment