भ्रष्टाचार को समाप्त करना मेरी पहली प्राथमिकता है : संजय सिंह 

भ्रष्टाचार को समाप्त करना मेरी पहली प्राथमिकता है : संजय सिंह

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उत्तर गोमो के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह ने भ्रष्टाचार को समाज का शत्रु बताते हुए कहा कि बिना भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए किसी भी पंचायत का सर्वांगीण विकास करना असंभव है। बताया की बतौर मुखिया पंचायत से भ्रष्टाचार को समाप्त करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बिचौलियों के कारण पंचायत का बंटाधार होता है। और सरकारी योजनाओं के साथ छेड़ छाड़ और बंदर बांट किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जनता की आशाओं पर खरा उतरते हुए योजनाओं एवं सुविधाओं का संचालन धरातल पर किया जाएगा। साथ ही पंचायत के गरीब और निर्धन वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दिया जाएगा। पुरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक पंचायत का विकास एवं पंचायत वासियों की सेवा करने का काम करेंगे।

Related posts

Leave a Comment