प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जयपुर रवाना 

राजनीतिक संवाददाता द्वारा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कल जयपुर में आहूत महंगाई हटाओ महारैली में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता सह झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए।
रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और मोदी सरकारा मस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था, किसान मजदूरों की अथाहः पीड़ा, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ो, अल्पसंख्याकों के हक और अधिकार के दमन के मुद्दे लेकर सघर्ष करते रहेंगी।
राजस्थान की वीर भूमि से जो हुकार गुजेगी वह पुरे देश में सुनाई देगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेत्रृत्व में केंन्द्र सरकार को कुभंकरणी नीद से जगाने के लिए और जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए महारैली का आयोजन किया गया है।
आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनते रहेंगी जबतक यह अहंकारी और पूंजीपति  समर्थक भाजपा सरकार जनता को महंगाई से राहत नहीं देती।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांगेस की महंगाई हटाओ महारैली की सारी तैयारी पुरी कर ली है। देश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता जयपुर पहुंच रहें हैं इसी कड़ी में झारखण्ड से भी कार्यकारी
अध्यक्ष, प्रदेश मोर्चा संगठन, एवं विभाग के अध्यक्ष, जिलाध्यक्षगण, सांसद, मंत्रीगण, विधायकगण  सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता आज शाम तक जयपुर पहुंच जायेंगे।
जयपुर जाने वालों में  कार्यकारी अध्यक्ष सर्वश्री गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शाहजादा अनवर, कांग्रेस विधाक दल के उप नेता प्रदीप यादव, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद, धीरज प्रसाद साहु, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, उमा शंकार अकेला, भूषण बाड़ा, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोनगाड़ी, रामचन्द्र सिंह, सुश्री अंबा प्रसाद, ममता देवी सहित अन्य लोग हैं। इसके अलावा प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी, ईश्वर आनन्द, केश्व महतो कमलेश, कालीचरण मुण्डा सहित हजारों के संख्या शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment