धनबाद रेल मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 

धनबाद रेल मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

गोमो।

धनबाद रेलवे स्टेशन पर 24 सितंबर को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। 73 यात्रियों से भाड़ा एवं जुर्माना के रूप में 27900 रुपए वसूल किया गया। इसके अलावा रेलवे के भिन्न धाराओं में पकड़े गए कुल 81 यात्रियों को रेलवे दंडाधिकारी धन्बादके समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिनसे 10600 रुपए बतौर भाड़ा एवं जुर्माना तथा अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया उनसे वसूल किया गया।

विदित हो कि धनबाद रेल मंडल में लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे यात्रियों से नियमित प्राधिकार लेकर यात्रा करने वालों को असुविधा न हो इसका प्रयास किया जाता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में टिकट जांच दल एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment