आम के मौसम में घर पर बनाएं स्पेशल आम की खीर

आम के मौसम में घर पर बनाएं स्पेशल आम की खीर

News Agency : गर्मी के मौसम में फलों का राजा आम भला किसे पसंद नहीं होता। गर्मियां शुरू होते ही बाज़ार में तरह-तरह के आम नज़र आने लगते हैं जैसे तोतापुरी, चौसा, सिंदुरी, लंगड़ा, दशहरी, अलफ़ॉन्ज़ो, रत्ना, आम्रपाली आदि। घर में भी लोग कई तरीके से इसका स्वाद चखते हैं। कोई मैंगो शेक तो कोई आम पन्ना तो कोई मैंगो लस्सी बनाकर इसके मज़े लेता है। आम स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा है। इसमें फाइबर व विटामिन सी पाया जाता है जो बैड केल्सट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही आम पन्ना व आम लस्सी का सेवन गर्मी में लू से बचाने के लिए भी होता है। वैसे खीर भी कई लोगों को पसंद होती है। गर्मी में ठंडी-ठंडी खीर के मज़े ही कुछ और है। क्या आपने कभी आम की खीर खाई है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताते हैं आम की खीर बनाने की विधि। यह स्वादिष्ट तो होती है साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है। सबसे पहले एक बर्तन में चावल को पानी में आधे घंटे के लिए भिगो लें। फिर एक चुटकी केसर को भी दो बड़े चम्मच दूध में बीस मिनट के लिए भिगा लें। अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें 2 लीटर दूध को उबाल लें। अब इसमें भीगे हुए चावल व चीनी को डाल कर उबलने दें। फिर इसमें इलायची और केसर वाला दूध डालकर चलाएं। अब इसमें किश्मिश, बादाम और काजू को डाल दें। अब कटी पुदीना की पत्तियों को डालकर मिलाएं। फिर सबसे आखिर में इसमें आम का गूदा मिलाकर दो मिनट पकने दें और अच्छे से चलाते रहें। तैयार है स्वादिष्ट आम की खीर। इस खीर को ठंडा परोसें और परिवार व दोस्तों के साथ इसके मज़े लें।  

Related posts

Leave a Comment