जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

मेष– आफिस के अधिकतम भार की वजह से आप व्यथित और चिन्तित रह सकते है। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके दाम्प्त्य जीवन पर पड़ सकता है।

वृष-लोगों के परिवार में प्रसन्नता का महौल बना रहेगा। आप-अपनी गलतियां सुधार कर पुनः कार्य पर लग जायें। कुछ लोगों की पुरानी समसयाओं का समाधान हो सकता है।

मिथुन-कुछ लोग अपने जीवन साथी के सामंजस्य स्थापित करें अन्यथा व्यर्थ में दूरियां बढ़ने की आशंका है। कुछ लोग किसी अनहोनी के भय से चिन्तित रह सकते है।

कर्क-ईमानदारी व परिश्रम के दम पर बहुत कुछ हासिल कर सकते है। आपके द्वारा किया हुआ सत्त संघर्ष व्यर्थ में नहीं जायेगा। आपके मन में सहानुभति व संवेदनशीलता बनी रहेगी।

सिंह– अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण लगाने की आवश्यकता है, महिलायें नयें सम्बन्धों को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगी।

कन्या– शान्त व निर्मल ह्रदय से सबको अपने वश में किया जा सकता है। प्रत्येक आशा दुःख का कारण होती है। इसलिए आप-अपनी गति के अनुसार चलते जाइये।

तुला-कुछ नयें लोगों को नौकरी के लिए काफी भागदौड़ के पश्चात ही सफलता मिलेगी। अवसर आने पर आपकी हिम्मत और काबलियत की लोग तारीफ भी करेंगे।

वृश्चिक-आप-अपने बलबूते पर, स्वबुद्धि बल से कोई भी कार्य करें तो, अधिक सफल हो सकते है। दूसरों की सलाह पर कार्य करने पर हार, कष्ट, धन हानि, बाधा एंव विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है।

धनु-कुछ लोगों को भावनात्मक दुःख का अहसास होगा। आर्थिक परिपेक्ष्य में किया गया प्रयास सार्थक साबित होगा। ऑफिस के लोगों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाने से सम्बन्धों में मधुरता आयेगी।

मकर-अपनों से बेहतर रिश्ते रखने होंगे तभी विकास की गति तेज होगी है। वाणी में संयम बरतने की आवश्यकता अन्यथा बेवजह किसी से तकरार हो सकती है। तकरार से तनाव बनता है।

कुम्भ-कुछ लोगों के जीवन में नयीं चुनौतियाॅ आ सकती है, जिनको आप बड़े शलीन तरीके से फेस करने का प्रयास करें। जो बीत गया है, उसको लेकर माथा पीटने से बेहतर है, कुछ करना।

मीन-कुछ लोग अपनी रोज-मर्रा की जिन्दगी से परेशान नजर आ सकते है। आप समस्त इच्छाओं की पूर्ति चाहते परन्तु उसके लिए तयाग करने के लिए भी तैयार नही है।

Related posts

Leave a Comment