जामताड़ा पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष का पुत्र लापता


मनीष बरणवाल
जामताड़ा:जामताड़ा पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष जय किशोर मरांडी के बड़े पुत्र पिछले 24 घंटे से लापता है। जय किशोर मरांडी ने बताया की 22 दिसंबर के शाम 6 बजे रात तक नही घर आने से उसकी खोजबीन शुरू कि गई ।

परंतु उसके दोस्त यार से पता नही चल पाया है। इसकी सूचना और सनहा स्थानीय थाना जामताड़ा में दर्ज किया जा चुका है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा जिला पुलिस बल में खल बली मची हुई है।लापता होने की सूचना के पश्चात पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष जय किशोर मरांडी से बात करने के पश्चात उन्होंने बताया कि उसके बड़े पुत्र जिसका नाम गुलशन मरांडी है वह 9 क्लास का छात्र है। जो श्रीरामपुर में अवस्थित संत जोसेफ स्कूल जामताड़ा का विद्यार्थी है।

उसकी उम्र 15 साल ,रंग सांवला एवं दुबला पतला काले रंग का गंजी और काला रंग का पायजामा पहना हुआ है। हिंदी और संथाली अच्छी तरह से बोल सकता है। श्री मरांडी ने बताया कि 22 तारीख को संत जोसफ विद्यालय जमताड़ा में क्रिसमस गैदरिंग का प्रोग्राम था। वहां पर वह शामिल होने के लिए गया था। प्रोग्राम समाप्ति के पश्चात वह अपने घर को 4 बजकर 30 मिनट दोपहर में वापस आया था ।इसके बाद किसी दोस्त से मिलने जाने के बहाने घर से निकलकर दोबारा से वह घर नहीं लौटा।

इसकी सूचना उसकी पत्नी ने जय किशोर मरांडी को दूरभाष के माध्यम से दी गई। जानकारी के पश्चात जय किशोर मरांडी पुत्र के दोस्तों से खोजबीन रात में करने की कोशिश की गई परंतु पता नहीं चला। पूरे दिन खोजने के पश्चात अंत में स्थानीय थाना को सूचना दिया परंतु अभी तक उसकी कोई भी पक्की खबर नहीं मिली है।
इस बाबत जानकारी मिलते ही जामताड़ा पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय रांची से प्रांतीय अध्यक्ष करण सिंह ने फोन कर इस घटना के संदर्भ में जानकारी मांगा गया ।उन्होंने कहा कि उसके दोस्त यारों से पता कीजिए कहीं घूमने फिरने निकला होगा।

इधर पूरे पुलिस मेंस एसोसिएशन और हवलदार सिपाही चिंता करते हुए सभी सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी तस्वीर को शेयर कर रहे हैं ताकि उसको जल्द घर वापस लाया जा सकेगा। उसका पता लगने पर संपर्क +917992295477 किया जा सकता है। पता :श्रीरामपुर, पोस्ट+थाना जामताड़ा जिला जामताड़ा।

Related posts

Leave a Comment