दीप नारायण सिंह के नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता शेखर कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता ली।

गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में तोपचांची, सौनरीयाटांड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शेखर कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शेखर कुमार सिंह को बधाई दी और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जदयू को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला,युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में जदयू पुरे प्रदेश में मजबूत दिखेंगी। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, भुनेश्वर रविदास, सुभाष सिंह ,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment