शिव शंकर उरांव ने वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा मरांडी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

शिव शंकर उरांव ने वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा मरांडी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

 

पाकुड़:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा मरांडी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे,नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,मीरा प्रवीण सिंह,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,अमृत पाण्डेय,दिलीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि दुर्गा मरांडी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं।इनकी कुशल संगठन क्षमता सक्रियता एवं लोकप्रियता को देखते हुए इन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर सराहनीय कार्य किया है।इससे हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शिव शंकर उरांव सहित प्रदेश अध्यक्ष से दीपक प्रकाश को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हैं।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि दुर्गा मराण्डी जी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी का संगठन आदिवासी समाज में मजबूत होगा और हमें पूरा विश्वास है कि आदिवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोट बैंक है मिथक को तोड़ने में कामयाब होंगे। इनकी नई जिम्मेदारी के कारण पाकुड़ जिले के भाजपाइयों में काफी उत्साह है।आज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मरांडी को फूल मालाओं से लाद दिया और जमकर स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने में काफी उत्साह दिख रहा था नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने मिठाई खिलाकर एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया उत्साह से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मराण्डी का जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। हम उन्हें शुभकामना व्यक्त करते हैं और संगठन की आकांक्षाओं के अनुरूप खड़ा उतरते उतरने हेतु शुभकामना व्यक्त करते हैं।

आज के सम्मान समारोह में भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल,पार्थ रक्षित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रविदास,सुशील साहा,सपन कुमार दुबे,भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह,मंडल अध्यक्ष रतन भगत,अधिक दास,सुमित भास्कर,प्रकाश पवन भगत,अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment