संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया

अकसर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। मिलिंद देवड़ा कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और देश के टेलीकॉम, आईटी मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की नई सूची में संजय निरुपम का भी नाम है। उन्हें मुंबई उत्तर पूर्व से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में 26 उम्मीदवारों के नाम हैं। पहला नाम निरुपम का है। 

संजय निरुपम कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले मुंबई-उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के सदस्य हैं। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। संजय निरुपम ने राज्यसभा में सांसद के रूप में दो बार, पहले शिवसेना और फिर कांग्रेस पार्टी से सदस्य के रूप में कार्य किया है।  

Related posts

Leave a Comment