विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ के सावन महोत्सव में सैलेज सावन क्वीन बनीं।

महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर लगाए ठुमके

गोमो। विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ और सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में धैया स्थित आमंत्रण विवाह भवन में आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर मस्ती की। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष सावन क्वीन के रूप में श्रीमती सैलेज का चयन किया गया। जबकि रनरअप के रूप में उमा भट्टाचार्य, प्रीति भाटिया, अंजली कल्याणी, परमजीत कौर, का चयन किया गया। कार्यक्रम की जज अर्चना सिंहा और बिंदु सिंह थी।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद अभिलाषा, गुनगुन ने डांस की प्रस्तुति दी। वंदना झा की आकर्षक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद चूड़ी मजा ने देगी, कंगन मजा ने देगी तेरे बगैर साजन सावन मजा न देगी, तुझे गीतों में ढालूंगा सावन को आने दो, अबकी बरस सावन में, सहित दर्जनों गीतों पर महिलाओं ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम की आयोजक नीतू तिवारी ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से महिलाओं को सुकून मिलता है। वरना घर के काम काज से उन्हें फुरसत कहां मिल पाता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और वैभव सिन्हा का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भारती दुबे, डॉक्टर सुदेश चुग, मीनाक्षी, रिंकू, संगीता श्रीवास्तव, मोनिका सिंह, सुनीता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, उमा भट्टाचार्य, निशा मोराबिया, बबिता सिंह, आशा झा, प्रियंका रंजन, आशा रॉय, सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

Related posts

Leave a Comment