धनबाद मंडल में सद्भावना दिवस का आयोजन हुआ

धनबाद मंडल में सद्भावना दिवस का आयोजन हुआ

 

गोमो। धनबाद मंडल में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल ने रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाया कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना होगा। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाना होगा।

सद्भावना दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विदित हो कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वo राजीव गांधी के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

 

Related posts

Leave a Comment