रूचि कूजूर ने बाल कल्याण और संरक्षण को ले कर किया विद्यालय का निरक्षण

सरकार से बात कर फलप्रद परिणाम देने की करुँगी कोशिश: रूचि कूजूर

हजारीबाग। झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखण्ड राज्य की सदस्य रूचि कूजूर ने हज़ारीबाग के विद्यालय और छात्रावास का निरक्षण किया।

निरक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत रोबर्ट बालिका उच्च विद्यालय और बालिका छात्रवास का निरक्षण किया बच्चियों के पढ़ने का स्तर, उनको मिलने वाली सुविधाओं का पूछताछ कर जानकारी प्राप्त किया।

छात्रवास में आज मिले खिचड़ी को स्वंम खाना खा कर उसकी गुणवत्ता को जानने की कोशिश किया साथ खेल में बच्चों की भागीदारी की जानकारी प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार,जिला बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ भारती नयन, पायल सिन्हा, कविता सिन्हा, हाई स्कूल प्राचार्य सि शीला मरांडी, जूनियर स्कूल प्राचार्य सविता कूजूर सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

रूचि कूजूर विद्यालय में पढ़ रहीं विद्यार्थीयों से सामान्य ज्ञान सम्बंधित प्रश्न पूछ कर उनकी बुद्धिमता की जाँच किया।

तत्पश्चात संत रोबर्ट बालक मध्य उच्च विद्यालय और उसके छात्रावास का निरक्षण किया निरक्षण कार्यक्रम में विद्यालय कितने बच्चे पढ़ रहें हैं,उनके मध्याह्न भोजन की स्थिति का जायजा लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य फ़ा रायमंड सोरेंग, वार्डन फ़ा प्रदीप, फ़ा विजय, सि अरुणा, मधु टेरेसा, हंसराज लोहरा इत्यादि उपस्थित थे। प्राचार्य फ़ा रायमंड ने बताया की विद्यालय कम से कम फीस में बच्चों को शिक्षा देते हैं।

निरक्षण कार्यक्रम के बाद रूचि कूजूर ने परिसदन भवन में सभी के साथ समीक्षा बैठक किया। इस अवसर पर अन्य सदस्य के साथ सदर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष बब्लू मेहता भी उपस्थित थे।

निजी विद्यालय में गरीब बच्चों की शिक्षा, सरकार द्वारा गरीब बच्चों को निजी विद्यालय में प्रायोजित नियमावली में संसोधन,जैसे अनेक बाल कल्याण और संरक्षण सम्बंधित विषय पर बैठक किया गया।

रूचि कूजूर ने आश्वासन दिया की इस कार्यक्रम सभी समस्याओ और उसके निराकरण सम्बंधित बिन्दुओ को सरकार स्तर पर पहुंचाने और फलप्रद परिणाम देने की कोशिश करुँगी।

Related posts

Leave a Comment