Birsa Times

बन्दरों का बढ़ता आतंक, महिला को बन्दर ने काटा

बन्दरों का बढ़ता आतंक, महिला को बन्दर ने काटा

रामपुरा (जालौन)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बन्दरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बन्दरों द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला रामपुरा क्षेत्र का है, जहां एक महिला को बन्दर ने काटकर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला देवी निवासी रामपुरा अपने दैनिक कार्य में व्यस्त थीं, तभी अचानक एक बन्दर ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बन्दर ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बन्दर को भगाया और महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला का उपचार कराया। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगर में बन्दरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बन्दर घरों की छतों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाते रहते हैं, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं वन विभाग से बन्दरों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *