Birsa Times

संदेहास्पद स्थिति में तालाब से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

संदेहास्पद स्थिति में तालाब से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

छानबीन में जुटी पुलिस

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा पांडेडीह में तीन दिन से लापता युवक का शव गांव के समीप स्थित एक तालाब से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान जबड़ा पांडेडीह गांव निवासी विनेशर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह के रूप में की गई है। उसकी शादी हो चुकी थी और दो बच्चा भी है। दिलीप के पिता विनेशर सिंह ने बताया कि उनका बेटा तीन दिन पहले शनिवार को लगभग 4 बजे टहलने के लिए घर से निकला था।जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों को आशंका थी की वह ससुराल चला गया होगा क्योंकि पत्नी और बच्चें कुछ दिन पूर्व ही ससुराल गए थे। लेकिन जैसे ही पत्नी और बच्चे सोमवार की शाम घर पहुंचे, तो देखा कि बेटा नहीं पहुंचा। जिससे बाद खोजबीन करनी शुरू कर दीमंगलवार को सूचना मिली कि जबड़ा गांव के समीप स्थित एक तालाब में उसका शव पाया गया है। हालांकि तीन दिन होने के वजह से शव में बदबू आ रही थी। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मैं स्वयं दल -बल के साथ मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया हूं। हालांकि शव सड़ जाने के कारण पीएम शेख भिखारी मेडिकल सदर अस्पताल हजारीबाग में होगा। उन्होंने बताया कि शव पानी में तैर रहा था। जिससे प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *