छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामगढ़ चौक थाना के थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी
विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के खड़कवारा गांव से एक पिकअप भान में लदा 154 कार्टून विदेशी शराब को पुलिस ने छापेमारी कर जप्त कर लिया है तथा इसमें शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि खड़कवारा गांव के समीप शराब तस्करों के द्वारा शराब की खेप ले जाई जा रही है जिसकी सूचना पाकर रामगढ़ थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह की नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया छापेमारी अभियान के क्रम में खड़कवारा गांव के समीप अशोक यादव के मकान से एक पिकअप भान में लदा हुआ 154 कार्टून विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है तथा इसमें शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
इस संबंध में साइबर डीएसपी अजीत प्रताप चौहान ने पत्रकारों को बताया कि रामगढ़ थाना पुलिस के द्वारा 154 पेटी रॉयल स्टैग विदेशी शराब को बरामद किया गया है तथा महिंद्रा पिकअप भान,8 मोबाइल ,ई रिक्शा टोटो तथा इसमें शामिल 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में रामगढ़ चौक थाना के थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह, स०अ०नि०अरविंद कुमार ,पी टि सी 94 शैलेश कुमार त्यागी ,,पी टि सी 58 मनोहर कुमार ग्रह रक्षक बबलू कुमार बुधन यादव चौकीदार अशोक पासवान सुभाष पासवान शामिल थे
