रक्षक हम संविधान के समारोह का आयोजन किया गया।

Rakshak Hum Constitution Ceremony was organized.
गोमो। संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में हरिना के सामुदायिक भवन में भीम आर्मी एवं शिष्टा परिवार की ओर से रक्षक हम संविधान के समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कोल इंडिया के पूर्व सी जी एम प्रसनल आर एस राम ने कहा कि आज यहां पर गुरु भगवान रविदास जी की जयंती मनाई जा रही है। साथ ही संविधान के बारे में चर्चा हो रही है। यह व्यवस्था ऑल इंडिया एस टी एस सी इम्प्लाइज एसोसियेशन और भीम आर्मी के प्रयास से किया जा रहा है। प्रोग्राम कराने का खास उद्देश्य यह है कि समाज में जागृति लाना। और समाज के लोगों को अन्धविश्वास और पाखंडों से दूर रहकर शिक्षा की देवी की पूजा करना। बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो। हम उसी दिशा में अपने समाज के लोगों को ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने कहा कि संत गुरु महा पुरुष थे। वह हमेशा समानता और सारे लोगों की सुख समृद्धि की कामना ऐसा देश वह चाहते थे। जब से भाजपा की सरकार आई है। जातिवाद कि बात करती है। देश के तमाम लोगों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। संविधान द्वारा दी गई अधिकारों को खतम किया जा रहा है। आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। देश के संपतियों को बेचा जा रहा है।
प्रोग्राम को सफल बनाने में भीम आर्मी धनबाद जिला अध्यक्ष लोकेश रवि, शिष्टा महासचिव अर्जुन पासवान, मधुसूदन कुमार भीम आर्मी, खिरोधर दास शिष्टा बरोरा अध्यक्ष, मुकेश रविदास, सूरज, परमेश्वर, गौरी शंकर, अजय, रमेश, छोटन दास, तारकेश्वरी देवी, अमित, राहुल, सुशील दास, सुरेश, बीरेंद्र, पंकज, राजेश, सूरज, मोहन, सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment