प्रियंका बोली: स्मृत‍ि ने जूता बांटकर राहुल का नहीं अमेठी का क‍िया अपमान

Priyanka quote: Smriti did not distribute shoe to Amethi of Rahul

News Agency : प्रियंका गांधी आज पहली बार अपनी मां के क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली के साथ five साल से लगातार अन्याय होता रहा जो एम्स 900 बेड का था उसे 600 कर दिया गया। रिंग रोड five साल पहले थी उसे one इंच भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया केवल देश में एक झूठ फरेब का वातावरण बनाया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैंं। उन्होंने कहा मैं यहां राजनीतिक भाषण देने नहीं आई यहां मैं बचपन से आती रही लोगों का प्यार स्नेह मिलता रहा है।

उन्‍होंने कहा क‍ि चुनाव में लोग आएंगे तरह-तरह की बातें करेंगे, लेकिन जो यहां से गांधी परिवार का नाता रहा है। मेरी दादी इंदिरा गांधी रही हो या मेरी मां सोनिया गांधी सबने यहां सेवा के भाव से ही कार्य किए हैं। हम आगे भी इसी भावना और परिवार की भावना से आगे बढ़ते रहेंगे। इसी नाते कहते हैं कि इस बार 500000 पार का नारा मजबूत कीजिए। वहीं इससे पहले फुरसतगज के नहरकोठी पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि किसान रात भर जगकर खेत की रखवाली कर रहा है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यहां जूता बटाने आई है। वह ऐसा कर के राहुल गांधी का नहीं अमेठी की जनता का अपमान कर रही है। उन्होंने सभी से पूछा की आप सभी बताइए कि राहुल अमेठी आते हैंं या नहीं। प्रियंका ने कहा कि पिछले पांच साल में हर नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। वर्तमान की सरकार उद्योगपति को जानती है गरीबोंं को नहीं।

Related posts

Leave a Comment