गोमो। धनबाद के नावाडीह स्थित काेयलांचल सिटी में चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य काे व्रतियाें ने अर्घ्य दिया। वहीं साेमवार काे उदयगामी सूर्य काे अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ महापर्व की समाप्ति हाे जाएगी। काेयलांचल सिटी के मंदिर परिसर में बने तालाब काे पानी से भर दिया गया था। जहां व्रतियाें ने पूजा-अर्चना करने के बाद शाम काे अर्घ्य दिया। विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ और सहयाेग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने भी व्रत किया। उन्हाेंने भी काेयलाचंल सिटी में भगवान भास्कर काे अर्घ्य दिया। इस दाैरान छठ मइया की जय, भगवान भास्कर की जय के जयकारे लगते रहे। अर्घ्य के दाैरान साेसायटी के गणमान्य लाेगाें के अलावा दर्जनाें लाेग उपस्थित थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के द्वारा बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी सी.पी. चौधरी के पक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने... -
इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत पक्की है।
गोमो। इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला गोमो में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। उक्त बैठक में... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में कई समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया...