प्रधान खंता पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

प्रधान खंता पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

गोमो।
तोपचांची प्रखंड अंतर्गत प्रधान खांता पंचायत सचिवालय में नवनिर्वाचित मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया रामानंद सिंह तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुखिया का चुनाव शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें अधिक मत मिलने के कारण रामानंद सिंह को उप मुखिया घोषित किया गया।
निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी के द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। तथा उनके कार्य अघिकार व पद की गरिमा को विस्तार पूर्वक बताया गया।
मौके पर प्रखंड के कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment