गोमो। शुक्रवार अहले सुबह तोपचांची थाना क्षेत्र के कांडेडीह स्थित एनएच में तेज रफ्तार गोवंश लदा पिकअप वैन एनएच किनारे खड़ी कंटेनर को जबरजस्त टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति सहित 4 गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप वैन काफी तेज रफ्तार में थी। पिकअप वैन अनियंत्रित होकर कंटेनर में घुस गई। घटना इतनी जबरदस्त था कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।पिकअप वैन में सवार उपचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन के अगले हिस्से में मौजूद रहने के कारण युवक का सर धड़ से अलग हो गया। युवक का शिनाख्त अखिलेश यादव बिहार बक्सर निवासी के रुप में हुआ है। इधर पिकअप वैन का चालक व कंटेनर का चालक घटना स्थल भागने में सफल रहा। चार गोवंश की मौत एक जख्मी पिकअप वैन में लदा गोवंशो में से चार गोवंश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिसमें 3 गाय व एक बछड़ा है। वहीं एक गाय गंभीर रुप से जख्मी है। दो गाय व दो बछड़ा सही सलामत है जिसे तोपचांची पुलिस अपने कब्जे में लिया है। इधर घटना के बाद तोपचांची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में मतारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली जदयू की सदस्यता।
गोमो। 26 अप्रैल 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का... -
जीतपुर में धनबाद जिला कबड्डी संघ का वार्षिक बैठक हुई।
गोमो। स्थानीय रिटायर कॉलोनी जितपुर में धनबाद जिला कबड्डी संघ का वार्षिक बैठक हुआ। जिसमे संघ... -
विशप रॉकी हाई स्कूल गोमो में स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
गोमो। 24 अप्रैल 2024 को कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ को ध्यान में रखते हुए विशप...