जंगली सुअर के हमले से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

person died during treatment for attack by wild pig

गिरिडीह । जिले के देवरी थाना क्षेत्र के पलमरूआ जंगल से जलावन की लकड़ी लाने गए एक व्यक्ति पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उन्हें इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराये। अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया। जंहा इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घरारी गांव निवासी 54 वर्षीय मंगरू मुर्मू सोमवार की दोपहर जलावन लकड़ी लाने पलमरुआ जंगल की ओर गया था। इस क्रम में एकाएक जंगली सूअर में उसपर हमला कर दिया। पीड़ित व्यक्ति व जंगली जानवर की आवाज सुन आसपास के लोग जब घटनास्थल पहुंचे।

तब देखा मंगरू गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाद में परिजनों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया। नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे धनबाद के एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के क्रम में सोमवार की रात लगभग 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उसकी मौत के बाद परिजन सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को मृतक के शव को वापस अपने गांव धरारी ले आए। शव के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना देवरी थाने की पुलिस को दी।

Related posts

Leave a Comment