मल्लिका अर्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, गोमो में लोगों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी। 

मल्लिका अर्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, गोमो में लोगों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।

 

गोमो। देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मल्लिका अर्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर गोमो के समाज सेवियों ने लोको बाजार में मिठाई बांट कर खुशी मनाई। इस अवसर पर समाज सेवी यूनिस अंसारी ने कांग्रेस के समर्पित सदस्य राज्य सभा सांसद मल्लिका अर्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि खड़गे साहेब कांग्रेस पार्टी के प्रति एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में इन्होंने हमेशा काम किया है। लोगों में इनके प्रति सच्ची आस्था है। इनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। मौके पर, समाज सेवी यूनिस अंसारी, मोहम्मद खालिद, अता उर रहमान, हसीब अंसारी, मोहम्मद सैफ आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment