अंतरराष्टीय महिला दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विजय सिन्हा,
देवघरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत देश का महा त्यौहार व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर व प्रशिक्षु आईएएस हेंमत सती के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागृत करने हेतु सभी से सहयोग की अपील की। साथ हीं मतदान के महत्व को समझाते हुए प्रत्येक मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ पर पहुंच मतदान करने की अपील की।

इसके अलावे उन्होंने कहा कि मतदान आप सभी का अधिकार है और इसका उपयोग करना अपका हक भी है। आज महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की की है। आज देश की आधी आबादी महिलाओं की है। वह अपने अधिकारों का उपयोग कर लोकतंत्र के इस महा पर्व में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सही जनप्रतिनिधि का चुनाव करने में सक्षम हैं। इसके लिए हर महिला मतदाता को चुनाव में अपनी भूमिका अनिवार्य रूप से निभाना चाहिए। इसके अलावा प्रशीक्षु आईएएस हेमंत सती ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान ही जागरूक समाज की पहचान है। उन्होंने सभी को चुनाव में मतदान करने को लेकर प्रेरित किया। साथ हीं कहा कि भारत के संविधान में स्त्री और पुरूष को समान अधिकार दिये गए है। हर महिला को अपना हक पाने का अधिकार है।

कार्यक्रम के दौरान सभी को मतदान का शपथ भी दिलाया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर में प्रशिक्षु आईएएस हेमंत सती द्वारा सभी को मतदान का शपथ दिलाया गया। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जलसहिया व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment