त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य पुरस्कार एवं सम्मान का आयोजन

विशेष संवाददाता द्वारा
 हजारीबाग। डी भी सी के सभागार में शनिवार को त्रिवेणी कांत ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य पुरस्कार एवं सम्मान का आयोजन किया गया यह समारोह आरक्षी विद्यालय के शिक्षक रहे प्रमुख शिक्षाविद साहित्यकार एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय त्रिवेणी कांत ठाकुर की पुण्य स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है इस वर्ष का साहित्य पुरस्कार मैथिली भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार गिरिजा नंदन झा अर्धनारीश्वर को प्रदान किया गया तथा हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार रतन वर्मा एवं संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर तारा कांत शुक्ला जी को साहित्य सम्मान से नवाजा गया प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार आरक्षी विद्यालय की अव्वल छात्रा शाइस्ता नाज को प्रदान किया गया समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार व पूर्व प्राचार्य मार्खम कॉलेज डॉ शिवदयाल सिंह ने किया मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बंशीधर रुखैयार ने सभी को सम्मानित किया ट्रस्ट के सचिव राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने हेतु स्थापित साहित्यिक मंच त्रिवेणी कारण ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना सन 2015 में की गई ट्रस्ट विगत 6 वर्षों से हित नाथ झा के संयोजन में 2016 से यह आयोजन करता आ रहा है पुरस्कार 2021 के लिए निर्णायक मंडली में मैथिली भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप बिहारी कुमार मनीष अरविंद श्री बुद्धिनाथ झा और प्रोफेसर रविंद्र कुमार चौधरी शामिल थे जिन्होंने सर्वसम्मति से गिरिजा नंदन झा अर्धनारीश्वर का चयन किया जो कि बोकारो स्टील सिटी सेल में अंग्रेजी के शिक्षक रहे बावजूद इसके इन्होंने मैथिली भाषा को बढ़ावा देने के लिए अपनी रचनाओं से योगदान दिया। हिंदी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित वरिष्ठ साहित्यकार रतन वर्मा की लोकप्रिय कहानी नेटुआ के नाट्य मंचन हाथ में अंतरराष्ट्रीय थिएटर ओलंपियाड वाराणसी में किया गया जोकि साहित्यकारों के लिए अत्यंत गौरव की बात है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर तारा कांत शुक्ला को संस्कृत भाषा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया शुक्ल रचित शांत रस नामक एक काव्य शास्त्रीय पुस्तक प्रकाशित हुई है जो काव्य शास्त्रीय रुचि के लिए अत्यंत उपयोगी है स्वर्गीय त्रिवेणी कांत ठाकुर के नाम पर यह सम्मान अब तक 12 साहित्यकारों को दिया जा चुका है इनमें से कई साहित्यकार ऐसे हैं जिन्हें त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य सम्मान से नवाजा गया इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य सम्मान के लिए हुआ इनमें से प्रमुख हैं आई एफ एस अधिकारी कुमार मनीष अरविंद और सियाराम झा सरस। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव चंद्र मोहन पटेल मिथिलेश सिंह प्रफुल्ल कुमार ठाकुर रेखा ठाकुर राजद के जिला अध्यक्ष संजय मलिक वरिष्ठ प्राध्यापक कौशल किशोर सिंह संत कुमार शर्मा राम बिहारी मिश्रा उपस्थित थे।
मंच संचालन सुबोध सिंह शिव गीत व स्वागत भाषण त्रिवेणी कांत ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव राकेश ठाकुर ने किया।

Related posts

Leave a Comment