सहयोग फाउंडेशन के तत्वधान में डांडिया सह माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन।

गोमो।धनबाद विप्र सेना और सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को धैया स्थित आमंत्रण में डांडिया सह माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब तीन सौ से अधिक महिलाओं ने उड़ी उड़ी जाए, झूम री गोरी, ढोली रा, घूंघट में आड़ होगा, सहित अन्य डांडिया और गरबा के गीतों पर जमकर नृत्य किया।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया और ज्योत जलाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि श्रीमती रागिनी सिंह, प्रियंका पॉल , शकुंतला मिश्रा, वीना अग्रवाल, दीपमाला मेहता, डॉक्टर सी बी मेहता, संस्था की अध्यक्ष नीतू तिवारी, सुनील वर्मा, आदि ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में अदिति तिवारी के सुमधुर गीत ने सबका मन मोह लिया। वहीं स्वरा मेहता, कृति, पूजा, रेशमा दिया सहित अन्य लोगों ने नृत्य प्रस्तुत किया। करीब तीन घंटे तक चले डांडिया में महिलाओं और युवतियों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया साथ ही सभी को रिटर्न गिफ्ट दिया गया। इस अवसर पर चाइल्ड केयर के सुनील वर्मा, रोटी बैंक के रवि, धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के राजेंद्र सिंह, रूबी गुप्ता सहित अन्य को सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment