भुइयां चितरो पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

भुइयां चितरो पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

गोमो।
तोपचांची प्रखंड अंतर्गत भुइयां चितरो पंचायत सचिवालय में नवनिर्वाचित मुखिया यास्मीन फातमा, उप मुखिया आसमां खातून तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुखिया का चुनाव में पांच पांच मत दोनो वार्ड सदस्य को मिले। फिर मुखिया द्वारा अपना मत देकर आसमां खातून को उप मुखिया घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का के द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। तथा उनके कार्य अघिकार व पद की गरिमा को विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर मुखिया यास्मीन फातमा ने मौजूद सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पंचायत की जनता ने मुझे मुखिया बनाया है। मैं सभी के विश्वास पर खरा उतरूंगी। साथ ही अपने पति समाज सेवी अजमत अंसारी और गांव वालों के साथ मिलकर विकास का कार्य करूंगी।
मौके पर प्रखंड के कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment