सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

दुमका रामपुरहाट मुख्य मार्ग पिनरगढ़िया के समीप घटी दुर्घटना।

शिकारीपाड़ा/दुमका/

दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर पिनरगढ़िया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है|घायल ब्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है| स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के चिकित्सक ने उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया| घायल के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम कुंदन कुमार यादव ग्राम बछवाड़ा जिला बेगूसराय बिहार है|ज्ञात हो कि उसके साथ एक अन्य ब्यक्ति भी था और वो भी घायल हो गया है जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है|

Related posts

Leave a Comment