जमुआ खोरीमहुआ मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना में एक कि मौत

जमुआ खोरीमहुआ मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना में एक कि मौत

 

दो घण्टे रहा रोड जाम,प्रमुख ,बीडीओ व थानाप्रभारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर हटाया जाम

 

गिरिडीह,प्रतिनिधि। जमुआ खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पोबी मोड़ के पास बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गई। जिससे बाइक चालक 40 वर्षीय मनोरंजन सिंह के परखच्चे उड़ गए। शव इतना विभत्स हो गया कि शिनाख्त बहुत मुश्किल से हुई वह भी बाइक देखकर। घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण जुटे और सड़क जाम कर दिया। जाम स्थल पर आजसू नेता शंकर यादव जीप सदस्य विजय पांडेय,भाकपा माले नेता ललन यादव,धुरेता पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह,पूर्व मुखिया तूफानी सिंह,मधु देवी सहित धरने पर बैठ गए। जमुआ के प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव बीडीओ अशोक कुमार ,थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटाया। जमुआ बीडीओ के द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाने को लोग तैयार हुए। मृतक हीरोडीह थाना क्षेत्र के महेशरायडीह का रहने वाला है। अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे को छोड़ गया। शव को जमुआ पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। इधर मृतक की पत्नी और घर वालों को रो रोकर बुरा हाल है।

Related posts

Leave a Comment