बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाया गया 100 से ज्यादा आम पेड़ धरातल पर नहीं है, एक भी पेड़।

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाया गया 100 से ज्यादा आम पेड़ धरातल पर नहीं है, एक भी पेड़।

देवघर (मिथलेश कुमार):-मामला देवघर प्रखंड के कोकरीबांक पंचायत के कोकरी बांक और भोक्तडीह गांव की है। यहां वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से लालू यादव जो कि कोकरी बांक और बिमली देवी जो भोक्ताडीह की हैं, के जमीन पर 100 से अधिक आम का पेड़ क्रमशः योजना संख्या 60/2021-2022 तथा 75/2021-2022 तहत लगाया गया था लेकिन धरातल पर एक भी पेड़ नहीं है। यह बड़ा आश्चर्य की बात है।

 

ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर बिरसा हरित ग्राम योजना क्या सिर्फ कागजों पर सिमटी हुई है। सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर किस प्रकार देवघर प्रखंड द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना का संचालन किया जा रहा है। कार्य धरातल पर लगभग शून्य के बराबर हैं। क्या सरकार यूं ही लाखों रुपए जन कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर खर्च कर रही है। पंचायत प्रतिनिधि इस पर चुप कैसे हैं।

बागान में घेराबंदी इस प्रकार किया गया है कि सिर्फ खानापूर्ति जैसा प्रतीत हो रही है। एक बागान में ट्रेंच काटा गया है लेकिन एक में ट्रेंच का कोई ठिकाना नहीं है। ग्रामीणों से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि गर्मी में पटवन के अभाव में सारे पेड़ मर गए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घेराबंदी ठीक से नहीं किए जाने के कारण सारे पेड़ पशुओं ने खा गए। अब यह तो समय ही बताएगा कि जिला प्रशासन कब तक इस विषय पर चुप रहती है।

Related posts

Leave a Comment