जलपरी बनी नोरा फतेही

इन दिनों नोरा फतेही का नया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस हैरान रह गए। दरअसल नोरा फतेही ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है उसमे वो जलपरी बनी हुईं दिख रही हैं।

आपको जान कर हैरानी होगी कि जिन तस्वीरों को नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है यह लुक उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए है।

जिसमे वो जलपरी की तरह दिखने वाली हैं। ऐसे में फैंस अब उनके नये प्रोजेक्ट डांस मेरी रानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नोरा फतेही की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इससे पहले भी कई बार वो अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए सबको हैरान कर चुकी हैं।

बिग बॉस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नोरा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। और अभी हाल ही में सत्यमेव जयते 2 में भी नजर आ चुकी हैं।

Related posts

Leave a Comment