लोकबाद पंचायत के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 

लोकबाद पंचायत के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

 

गोमो।

तोपचांची प्रखंड अंतर्गत लोकबाद पंचायत सचिवालय में शनिवार

को मुखिया सैमुन निशा, उप मुखिया मोहम्मद फिरदोस अंसारी तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुखिया का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी

के द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। तथा उनके कार्य अघिकार व पद की गरिमा को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान मुखिया सैमून निशा ने कहा की लोकबाद पंचायत की जनता ने मुझे लगातार दूसरी बार मुखिया बनाया है। मैं सभी लोगों का दिल से आभार प्रकट करती हूं। और जो भी पंचायत का कार्य होगा हम सभी लोग साथ मिलकर करेंगे। मौके पर प्रखंड के कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment