नवी के छात्र की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सिर को पत्थरों से कुचला

गोमो हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गुनघुसा गांव में सोमवार की देर रात को नवी क्लास में पढ़ने वाले 15 साल के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उक्त बच्चे के सिर को भी पत्थरों से कूच दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए है साथ ही पुलिस भी पहुंच गई है।घटना के संबंध में पता चला की सुदाम मंडल के 15 वर्षीय पुत्र आदित्य आज ही परीक्षा देकर जी एम पब्लिक स्कूल से लौटा। उसके बाद ट्यूशन चला गया। ट्यूशन से वह छह बजे निकल गया। ऐसा उसके टीचर ने बताया।

इधर जब देर शाम तक आदित्य घर नहीं आया तो परिजन चिंतित हो उठे। खोजबीन और पूछताछ किया पर पता नही चला। इसके बाद ग्रामीणों को सूचित कर खोजबीन शुरू की गई। रात के करीब साढ़े दस बजे लोगों ने देखा की आदित्य का शव ओवरब्रिज से गुणघुसा जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। आदित्य का गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। आदित्य सुदाम मंडल का इकलौता पुत्र था।इधर घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव उमड़ गया। हरिहरपुर पुलिस शव को उठाकर ले गई। मामले की जांच की जा रही है। ऐसे आदित्य के दोस्तो पर ही शक किया जा रहा है। तोपचांची थाना में डीएसपी निशा मुर्मू के द्वारा गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment