तोपचांची पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

तोपचांची पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

गोमो।

तोपचांची प्रखंड अंतर्गत तोपचांची पंचायत सचिवालय में नवनिर्वाचित मुखिया गुलाम सरवर खान, उप मुखिया इमामुल अंसारी तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुखिया का चुनाव में छे छे मत दोनो प्रत्याशियों को मिला। फिर मुखिया सरवर खान द्वारा अपना मत देकर इमामुल अंसारी को उप मुखिया घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का के द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। तथा उनके कार्य अघिकार व पद की गरिमा को विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर मुखिया सरवर खान ने मौजूद सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पंचायत की जनता ने मुझे मुखिया बनाया है। मैं सभी के विश्वास पर खरा उतरूंगा ।

मौके पर प्रखंड के कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment