सांसद सीपी चौधरी की जीत सुनिश्चित है : सदानंद महतो

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में आजसू पार्टी तथा ग्रामीणों की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अमर भारती ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि सदानंद महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड आंदोलन की पार्टी है। यह पार्टी गिरिडीह लोकसभा को संभालने का काम करेंगी। सांसद सीपी चौधरी की जीत सुनिश्चित है। इस बैठक में सर्वसम्मति से अमर भारती को पंचायत के युथ प्रभारी बनाया गया। इसमें मुख्य रूप से बेसल राज, विकी भारती, शिवनारायण भारती,,मीना देवी, आशा देवी,किरण देवी,कंचन देवी, शकीला खातून,समलोति देवी,कलावती देवी ,साधुवाली देवी,मेनका देवी,सुंदरी देवी महिमा कुमारी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment